logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रबंध समिति की बैठक

*प्रबंध समिति की पहली बैठक सम्पन्न* दिनांक 28.03.26 को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रबंध समिति की बैठक श्री अमिय रमण जी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय (जेल रोड) में आयोजित की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया।बैठक में उपस्थित सलाहकार श्री दिनेश सरन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री डी.एम.त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ए.के.कोहली, महामंत्री श्री मुन्नी लाल गुप्ता, महामंत्री (संगठन) श्री भानु प्रकाश नारायण, महामंत्री (हित) श्री पुरुषोत्तम सिंह, वरिष्ठ संगठन मंत्री श्री अशोक कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री श्री तपन विकास मुखर्जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री दयाशंकर, सूचना मंत्री श्री सत्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष श्री उमेश चंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।अध्यक्ष श्री रमण ने सभी पदाधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक लोगों को फेसबुक से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। महामंत्री श्री नारायण ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के फेसबुक को शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग हमारी गतिविधियों से अवगत हो सकें। प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 अप्रैल को सायं 4 बजे से रेल विहार फेज 3 कालोनी के ग्राउंड में अंतर शाखा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रारंभ किया जाय। उद्घाटन मैच रेल विहार फेज 3 शाखा एवं जाफरा बाजार शाखा के मध्य होगा। विजेता टीम के साथ दिनांक 19 अप्रैल रविवार को प्रातः 08 बजे से केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ फाइनल मैच आयोजित होगा। दिनांक 22 मार्च को आयोजित "एक दिन: अपने नाम" के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सांस्कृतिक मंत्री श्री तपन विकास मुखर्जी , महामंत्री श्री मुन्नी लाल गुप्ता के साथ सभी कलाकारों को बधाई दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष श्री डी.एम.त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।

1
716 views

Comment