logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेगी जिम कॉर्बेट की बहन ( जिन्हें आप जिम कॉर्बेट पार्क कहते है)

मैगी – जिम की बहन व प्रमुख सहयोगी



मार्गेट कॉर्बेट, जो 'मैगी' नाम से जानी जाती थी, जिम से आयु में एक साल बड़ी थी। मैगी केवल जिम की बड़ी बहन ही नहीं बल्कि उसकी सबसे घनिष्ठ सहयोगी भी थी। वृद्ध अवस्था में जिम और मैगी एक दूसरे पर बहुत निर्भर रहे और अधिकाँश समय नैनीताल व कालाढूंगी में बिताया।



मैगी भी जिम कॉर्बेट की भाँति एक प्रकृति प्रेमी थी। पक्षियों में उसकी विशेष रुचि थी और वह घर पर अक्सर उन्हें दाना डालती। मैगी स्वभाव से शांत व गंभीर थी एवं सामाजिक कार्यों में काफी योगदान देती थी। नैनीताल में वह ऑल सेंट्स स्कूल, गर्ल गाइड्स एसोसिएशन व वाई.एम.सी.ए. के शासी निकाय में थी। साथ ही मैगी बच्चों को पियानो सिखाया करती थी।



सन् 1963 में 89 की आयु में मैगी का देहान्त हो गया। उसे अपने प्रिय भाई जिम की कब्र के साथ अंतिम शरण दी गई।

0
0 views

Comment