logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीलवाड़ा में जिंदा व्यक्ति का बनाया मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप

भीलवाड़ा (राजस्थान) — जिले में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक जिंदा व्यक्ति का कथित रूप से गलत तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, देबी लाल उर्फ देवा लाल, निवासी बालाजी का खेड़ा, भीलवाड़ा, जीवित हैं, इसके बावजूद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया गया। आरोप है कि इसी के आधार पर उनकी जमीन एवं मकान पर कब्जा कर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित दिलखुश ने बताया कि जब वह और उनके पिता अपने मकान एवं खेत की जमीन पर जाते हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। आरोप है कि उन्हें उनकी ही संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।

इस संबंध में थाना सुभाष नगर, भीलवाड़ा में FIR संख्या 316/2025 दर्ज करवाई गई है। मामले में आरोपी पक्ष द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसे 19 फरवरी 2026 को निस्तारित कर दिया गया। न्यायालय द्वारा दी गई 10 दिन की अस्थायी सुरक्षा अवधि भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पीड़ित का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

0
5 views

Comment