logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीपीएन महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न


कानपुर। पं. पृथी नाथ (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर के संस्थान नवाचार परिषद आईआईसी द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में “अरोमा एवं संबद्ध उद्योग” विषय पर आयोजित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), सीएसजेएमयू इनोवेशन फाउंडेशन तथा फ्रेगरेंस एवं फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर कानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, इन्क्यूबेशन मैनेजर, सीएसजेएमयू कानपुर तथा डॉ. भक्ति विजय शुक्ला, सहायक निदेशक, एफएफडीसी एक्सटेंशन यूनिट, कानपुर उपस्थित रहे। उन्होंने अरोमा एवं संबद्ध उद्योगों में उपलब्ध रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति की संयोजिका डॉ. कीर्ति चौहान तथा सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार मौर्य, डॉ. यशवीर गौतम एवं ऋषभ गुप्ता भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से अरोमा उद्योग में आवश्यक कौशल, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई, जिससे विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

1
0 views

Comment