logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटरा में मां से नहीं मिल पाएंगे श्रद्धालु, वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक

चैत्र नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हालात ऐसे हो गए कि कटरा से भवन की ओर जाने वाली यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. शनिवार शाम तक करीब 45,000 से ज्यादा भक्त पहुंच चुके थे, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया. इसी वजह से श्राइन बोर्ड ने नए पंजीकरण यानी यात्रा पर्ची जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी. प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

7
618 views

Comment