logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठाकुरगंज: निकरबारी में 108 श्री श्री हरि नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन

ठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातापौआ ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 06, निकरबारी में 108 श्री श्री हरि नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन फैज स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन स्थल का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आयोजन में जुटे कार्यकर्ताओं और आयोजकों का हौसला अफजाई करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और संकीर्तन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

3
731 views

Comment