logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"सुरक्षा देने वाली पुलिस ही सवालों के घेरे में, मड़ियाहूं में अधिकारी पर जानलेवा हमला"

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा ग्राम में शुक्रवार की रात दबंगों ने रामनवमी के भंडारे से लौट रहे बरसठी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को जमकर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। घायल विकास अधिकारी को परिजनों ने कोतवाली ले गए जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा गया हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मामूली उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल ग्राम विकास अधिकारी खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।
बरसठी विकासखंड पर ग्राम विकास अधिकारी प्रणय कुमार भारती तैनात हैं। वह मडियाहू कोतवाली के बुजुर्गा गांव निवासी हैं। बताया जाता है कि बुजुर्गा गांव में रात 8:30 बजे कर्णवीर डीहबाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन में शामिल होकर घर लौट रहे थे आरोप है कि पहले से ही घात लगाए गांव के ही दबंग ग्राम प्रधान का जेठ शिव जगत यादव, अमरनाथ यादव, अरविंद कुमार यादव विकास यादव, नीरज यादव सहित कई लोग लाठी डंडा और लोहे की राड लेकर ग्राम विकास अधिकारी को घेर लिया और सभी ने कहा कि बहुत राजनीतिक बनता है इसको जान से मार दो इसके बाद सभी ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर लाठी डंडा से टूट पड़े जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से ग्राम विकास अधिकारी गंभीर घायल हो गया। दबंग ग्राम विकास अधिकारी की तब तक पिटाई करते रहे जब तक वह जमीन पर धराशाही नहीं हो गये। पिटाई के बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी के घर पर सूचना दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्राम विकास अधिकारी की हालत गंभीर देखते हुए 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। पहुंची पुलिस की पहल पर उन्हें उठाकर मड़ियाहूं कोतवाली ले आए जहां से हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने मेडिकल मुआयना के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। डॉक्टर ने मामूली उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि
शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे स्टेशन रोड पर मां लीलावती गारमेंट्स पर सभाजीत पुत्र जोखन राम और ग्राम विकास अधिकारी से राजनीतिक कहा सुनी हुई थी। मारपीट को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल ग्राम विकास अधिकारी की तरफ से मड़ियाहूं कोतवाली में मारपीट और जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज करने के लिए तहरीर दिया गया है लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

5
210 views

Comment