logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारसोई थाना पुलिस का गुंडा गर्दी चरम पर.।

न्यूज़ कटिहार/बारसोई
कटिहार जिला अंतर्गत बारसोई थाना पुलिस का रवैय्या आते -जाते राहगीरों, मोटरसाइकिल चलाकों, टेम्पू चलाकों, ट्रैक्टर चलाकों के साथ इस समय चरम पर है। बेवजह लोगो के साथ गुंडा गर्दी, चालान काटना, भद्दी -भद्दी गाली देना, डंडे से पीटना, थप्पड़ मारना जैसे मामला सामने आया है जिससे लोगो मे पुलिस - प्रशासन के प्रति काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आते - जाते लोगो का कहना है पुलिस प्रशासन द्वारा गाड़ी चेकिंग के नाम पर लोगो के गाड़ी को रोककर गाड़ी का नंबर लेकर सीधे चालान काट दिया जाता है जबकि पुलिस द्वारा गाड़ी चालाको से किसी भी तरह का गाड़ी का कागजात दिखाने का मांग नही किया जाता है जबकि गाड़ी चालाको के पास गाड़ी के सभी कागजात से लेकर हेलमेट तक उपलब्ध होते है।ऐसे मे पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ा होता है की जिसके पास गाड़ी के सभी कागजात उपलब्ध हो और वो सभी नियमों का पालन करता हो तो उसका चालान किस बुनियाद पर काटा जा रहा है और लोगो के साथ गुंडा गर्दी करना, मारना, गाली - गलौज करने का अधिकार पुलिस को किसने दिया।

25
986 views

Comment