सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित पेट्रोल के हाल
फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को अचानक लंबी लाइन लग गई। पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए अव्यवस्थित हो गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी, ताकि व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग घबराकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने लगे। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इसके बावजूद अफवाहों का असर साफ तौर पर देखने को मिला, जिससे पंप पर लंबी कतारें लग गईं और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।