logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज बरेली में शिवसेना ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया


📰 AIMA MEDIA
All India Media Association
🚩 बरेली में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
गौ रक्षकों के समर्थन में निकाला गया पैदल मार्च
बरेली। शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित मोहन शर्मा के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में गौ रक्षकों पर हो रहे अत्याचारों, फर्जी मुकदमों एवं हाल ही में प्रसिद्ध गौ रक्षक फरसे वाले बाबा की हत्या के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन किया गया।
शिवसेना शिंदे इकाई, नाथ नगरी बरेली ने जिला प्रमुख श्री दीपक पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में शिवसैनिकों के साथ सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने माननीय जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं—
गौ रक्षकों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी से उपस्थित प्रदेश सचिव राजीव पांडे एवं मंडल प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में गौ माता को राज्य माता का दर्जा केवल महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में दिया गया है।
इसी क्रम में मंडल उप प्रमुख विनोद मिश्रा ने भारत सरकार से मांग की कि गौ माता की सुरक्षा हेतु एक सख्त विशेष कानून बनाया जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में बरेली के बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे। सभी ने गौ माता एवं गौ रक्षकों के सम्मान में तन-मन-धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया। साथ ही यह प्रण लिया गया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
🚩 जय भवानी, जय शिवाजी
🙏 सत्य सनातन धर्म की जय हो,

11
1497 views

Comment