logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिल्कशेक में जहर देकर पिता की हत्या, बॉयफ्रेंड ने खोला राज | Maharashtra Crime

मिल्कशेक में जहर देकर पिता की हत्या, बॉयफ्रेंड ने खोला राज | Maharashtra Crime

बॉयफ्रेंड ने खोला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे की नींव को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम भी दे दिया. यह खौफनाक राज पूरे तीन साल तक छिपा रहा. आखिरकार उसी प्रेमी ने इसे उजागर किया, जिसने इस साजिश में साथ दिया था। यह मामला भद्रावती क्षेत्र का है, जहां मृतक जयंत बल्लावार हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे. उनकी बेटी आर्या भी पुलिस विभाग से जुड़ी हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आर्या का अपने प्रेमी आशीष महेश शेडमाके के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. जब इस रिश्ते की जानकारी उसके पिता को हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े और तनाव की स्थिति बनी रहती थी. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि आर्या और उसके प्रेमी ने मिलकर जयंत बल्लावार को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. प्लानिंग के तहत जहर की व्यवस्था की गई. इसके लिए आशीष ने अपने रिश्तेदार के एक नाबालिग बेटे की मदद ली और चैतन्य उर्फ मोंटी सचिन गेडाम से संपर्क किया. 24 अप्रैल 2023 को चैतन्य ने कांच की बोतल में जहर उपलब्ध कराया, जिसके बदले उसे 5,000 रुपये दिए गए. इसके अगले दिन यानी 25 अप्रैल 2023 को आर्या ने अपने पिता को मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिला दिया. जहर पीने के बाद जयंत बल्लावार अपनी ड्यूटी पर गए, लेकिन कुछ ही समय में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उस समय इस मामले को आकस्मिक मृत्यु मानकर दर्ज किया गया. जांच के दौरान आर्या ने पुलिस को गुमराह करने वाला बयान दिया, जिससे मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया. आरोपी खुद पुलिस विभाग से जुड़ी थी, जिससे शुरुआती जांच में अपेक्षित सख्ती नहीं बरती गई.

#FirstIndiaNews #Chandrapur #MaharashtraNews #BreakingNews #CrimeNews #ShockingNews #MurderCase #IndiaNews #ViralNews #FamilyCrime #Investigation #PoliceCase #TrendingNews #CrimeStory #NewsUpdate #SeriousNews #Justice #LatestNews #IndiaTrending #TrueCrime #Bhadravati

*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

6
156 views

Comment