logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधान और प्रधानाध्यापको के आपसी समन्वय से सुधरेगी परिषदीय स्कूलों की तस्वीर

ब्लाक संसाधन केंद्र चित्तौरा डीहा में शनिवार को ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर,व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्राम पंचायत व विद्यालय के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि अनुराग कुमार मिश्र ने कहा कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। विद्यालयों का कायाकल्प, सामुदायिक सहभागिता और स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के तहत हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने में शिक्षकों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले परिषदीय विद्यालयों की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से अब सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, डेस्क और बेंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक आपसी समन्वय के साथ काम करें तो विद्यालयों का सुंदरीकरण ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है।कार्यक्रम को जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक,भूपेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी,विनोद त्रिपाठी,व डीहा के प्रधानाध्यापक विशेश्वर सिंह ने संबोधित किया।उपरोक्त कार्यक्रम में चित्तौरा ब्लाक के नव चयनित एआरपी कुमार अभय,श्रवण कुमार मिश्र,जितेंद्र राय, हरि ओम मिश्र,सुरेश कुमार यादव,ग्राम प्रधानों में शिव शंकर मौर्य,ननकन,प्रधानाध्यापको में रामकेश सिंह,रजनीश कुमार पाठक,मो०कलीम,नूर आलम,नीति मिश्रा,अपर्णा सोनी,रितिका गुप्ता,मधुलिका मौर्या,रंजना पीटर,,योगेश सिंह,कविता सिंह,श्रंखला मौर्या,अनुपमा त्रिपाठी,दीप्ति, मनीषा शुक्ला,प्रेरणा शर्मा,ऋचा मिश्रा,वर्षा सिंह,सीमा जायसवाल,रुपाली श्रीवास्तव,रंजना वर्मा,कार्यालय लिपिक दिलीप कुमार पांडेय सहित प्रियंका चौवे,आमरीन,गोविन्द प्रसाद सहित दर्जनों प्रधानाध्यापक,ग्राम प्रधान,शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहें।

27
934 views

Comment