logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत कोटरा में कोटा डीलर पर घटतौली का आरोप, हर यूनिट पर 500 ग्राम कम राशन देने की शिकायत ग्राम पंचायत कोटरा में कोटा डीलर भोली और उसके बेटे इक

📍 खबर:
जनपद रामपुर के मिलक क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटा धारक खुलेआम मनमानी कर रहे हैं और प्रत्येक यूनिट पर लगभग 500 ग्राम तक राशन कम तोला जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन देने के बजाय कम राशन देकर गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि जब इस बारे में कोटा धारकों से शिकायत की जाती है, तो उन्हें टाल दिया जाता है या बहाने बना दिए जाते हैं।
इस मामले से गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

2
58 views

Comment