logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक बहराइच की अध्यक्षता में “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण अंतर्गत “रन फॉर एम्पावरमेंट” एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद बहराइच में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है,इसी क्रम मे पुलिस लाइन्स, बहराइच में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, बहराइच ने हरी झण्डी दिखाकर किया,इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल,बहराइच की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया,दौड़ प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों जिसमें पुलिस माडर्न स्कूल से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः दीक्षा, संस्कृति, हर्षिता त्रिपाठी को एवं पुलिस टीम से प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः अनुपम पटेल,चांदनी वर्मा व किरन यादव को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा की गई,

4
78 views

Comment