logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महावा नदी के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प हेतु बैठक आयोजित बदायूँ : 28 मार्च। शासनादेश के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार विकास भव

महावा नदी के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प हेतु बैठक आयोजित
बदायूँ : 28 मार्च। शासनादेश के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में जनपद की छोटी नदी के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में छोटी नदी के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प हेतु गठित समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में पुनरोद्धार हेतु “महावा नदी” का चयन किया गया है। यह नदी जनपद अमरोहा से निकलकर जनपद संभल होते हुए विकास खंड सहसवान क्षेत्र में प्रवेश करती है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 48.00 किलोमीटर है तथा अंततः यह कछला गंगा में मिल जाती है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि नदी का चिन्हांकन, मैपिंग, पुनरोद्धार एवं कायाकल्प की रणनीति एवं कार्ययोजना ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत तैयार कर उसका अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। नदी के बहाव क्षेत्र का सीमांकन कार्य राजस्व विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किया जाएगा।
नदी क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का चिन्हांकन कर प्रशासनिक अमले के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि वर्षाकाल से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
महावा नदी के किनारे निवास करने वाले समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके द्वारा नदी क्षेत्र में किसी प्रकार का अतिक्रमण किया गया है तो वे 07 दिवस के भीतर स्वयं हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर व्यय की वसूली संबंधित व्यक्तियों से की जाएगी।
सीडीओ ने राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया गया कि नदी के भौगोलिक चिन्हांकन का कार्य 10 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में प्रभागीय निदेशक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता सिंचाई बाढ़, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
----

0
88 views

Comment