logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मेरे राजनीतिक कैरियर को खराब करने के लिये मुझे झूठे केस में फँसाने के लिए साजिश रची जा रही है : आसू राजपाल*

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल- 28 मार्च

पार्षद अनिल गोसाईं के जाली स्टैम्प और जाली हस्ताक्षर मामले में जवाहर नगर कैंप मार्किट के प्रधान आसू राजपाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के सामने अपनी सफाई दी ।उन्होने पुलिस को निष्पक्ष जांच करने को भी कहा है। बता दे कि पिछले दिनो एक मामला सामने आया जिसमें पार्षद अनिल गोसाई के जाली हस्ताक्षर व मोहर लगे कागज मिले। जिसकी शिकायत अनिल गोसाई ने कैप थाना पुलिस को दी और पुलिस जांच में एक वकील, एक सीएससी सेंटर संचालक और आसू राजपाल का नाम आया। अभी पुलिस जांच चल रही है। अपना नाम आने पर आसू राजपाल ने आज मिडिया के सामने स्पष्ट किया कि उन्हे बदनाम करने की ये साजिश है और उन्हे झूठे केस में फसाने की योजना बनाई जा रही है। कैंप में 9000 मतदाता है कोई एक व्यक्ति भी सामने आकर कह दे कि आसू जाली हस्ताक्षर करवाता है तो वे सजा भुगतने को तैयार है। उन्होने पुलिस से भी आग्रह किया है कि वे निष्पक्ष जांच करे और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इस मौके पर आसू के साथ तरूण जुनेजा, धर्मपाल, पुनित कुमार, श्री सुरेश छाबडा पेप्सी वाले, गुलशन आहूजा आदि मौजूद रहे।

20
5212 views

Comment