logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया (UP) में डॉक्टर की लापरवाही से मौत, 5 डॉक्टरों पर केस दर्ज...

बलिया, उत्तर प्रदेश (28 मार्च 2026):
बलिया जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय महिला को पथरी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने लेजर ऑपरेशन का भरोसा दिया, लेकिन बिना जानकारी दिए बड़ा ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने से महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के 5 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

6
432 views

Comment