logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नन्हे सितारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर (बिल्सी)

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शनिवार को कक्षा पीजी से द्वितीय तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और अभिभावकों की उपस्थिति ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा-वार मेधावी छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे पीजी से अन्वी (प्रथम), योजना (द्वितीय), काव्या (तृतीय)
एन सी अब्दुल एवं वैष्णवी (प्रथम), अविका पाल एवं अन्वी भारद्वाज (द्वितीय), आराध्या एवं मिष्ठी राघव (तृतीय) केजी से अनाया मिश्रा एवं टिया (प्रथम), माधव, सूर्यांश एवं सावी (द्वितीय), राधाकृष्ण, काव्यांश, देवांश एवं दृष्टि (तृतीय) कक्षा 1 से दीपक शाक्य, कुंज वार्ष्णेय एवं प्रयाग भारद्वाज (प्रथम), अभिराज यादव, पायल राठौर एवं काव्यांश (द्वितीय), अन्वी तोमर, आजम एवं हर्ष (तृतीय)
कक्षा 2 से कृतिका चौहान, कृष्य सिंह एवं अध्या माहेश्वरी (प्रथम), अनामिका शाक्य, अहान शाक्य एवं वंशिका धामा (द्वितीय) मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद गुप्ता ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि ये नन्हे विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी उपलब्धियां उनके परिश्रम व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को एक सफल लीडर बनाना है। वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को सफलता की कुंजी बताया। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। पूरे समारोह में बच्चों की खुशी और उपलब्धियों ने सभी का मन मोह लिया। संवाद

1
424 views

Comment