logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेंहदीपुर धाम से लाई जाएगी बालाजी महाराज की ज्योति, 30 मार्च को बिल्सी में होगा भव्य नगर भ्रमण

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर (बिल्सी)

बिल्सी। नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बनने जा रहा है। शनिवार को संकट मोचन दरबार के महंत पंडित संजय शर्मा बालाजी महाराज की पवित्र ज्योति लेने के लिए मेंहदीपुर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। महंत संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी महाराज की ज्योति विधि-विधान के साथ लाई जाएगी। इसके पश्चात 30 मार्च को बिल्सी नगर में इस पावन ज्योति का भव्य नगर भ्रमण आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। नगर भ्रमण के दौरान भक्तजन भक्ति भाव से भजनों, झांकियों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके। आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद

11
548 views

Comment