logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले के ओडीओपी उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक मिलेगी पहुंच



बदायूँ। उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और आर्थिक प्रगति को नई गति देगा।

एयरपोर्ट की प्रारंभिक यात्री क्षमता लगभग 1.2 करोड़ प्रति वर्ष रखी गई है, जिसे भविष्य में 7 करोड़ तक बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही कार्गो क्षमता भी 2.5 लाख टन से बढ़ाकर 15 लाख टन तक विकसित की जाएगी। मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, डिजियात्रा सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स हब और ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।

इस परियोजना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का संभावित योगदान माना जा रहा है। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और “लोकल से ग्लोबल” की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।

जनपद बदायूँ को भी इस एयरपोर्ट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। जिले के ओडीओपी उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी, वहीं उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब दिल्ली और लखनऊ के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे, लॉजिस्टिक लागत घटेगी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि बदायूँ जैसे जनपदों के लिए भी विकास का नया द्वार साबित होगा और प्रदेश को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाएगा।

18
489 views

Comment