अयोध्या यज्ञशाला में लगी आग
#अयोध्या के राजघाट में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने की सूचना है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है।
यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा था, जिसका समापन कल ही हुआ था। कार्यक्रम परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद, हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी।