logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उतरादाबास से भांगवा धाम तक दूसरी पैदल शिकड़ी यात्रा आयोजित

उतरादाबास से पंचदेव भांगवा धाम तक दूसरी पैदल शिकड़ी यात्रा आयोजित
गोगामेड़ी (विनोद खन्ना)। उतरादाबास क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत नज़ारा उस समय देखने को मिला जब काली माता मंदिर, उतरादाबास से पंचदेव भांगवा धाम तक दूसरी पैदल शिकड़ी यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
यह यात्रा काली माता मंदिर, उतरादाबास से पचारवली होकर पंचदेव भांगवा धाम पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए और सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई।
विशेष रूप से बलवान दास धाणका सिर पर ज्योत लेकर धाम पहुंचे, जो श्रद्धा और आस्था का आकर्षक केंद्र बना रहा।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान व अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करना बताया गया।श्री श्री 1008 महेंद्र दास का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

0
137 views

Comment