पैन कार्ड से लेकर LPG तक 1 अप्रैल से होने से जा रहे कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
April: हर महीने की पहली तारीख को देशभर में LPG गैस सिलेंडर से लेकर, ट्रेन टिकट, टैक्स वसूली तक कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे में मार्च का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिन में अप्रैल माह की शुरूआत होने वाली है। तो चलिए जानते हैं अप्रैल में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं।
पैन कार्ड बनाने के नियम में बदला- 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनाने को लेकर बदलाव किया जाएगा। पहले पैन कार्ड बनाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की ही जरूरत होती थी, लेकिन अब आधार कार्ड के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं का सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। जिससे की पैन कार्ड पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा।
ट्रेन टिकट कैंसिल में बदला- 1 अप्रैल से ट्रेन की टिकट कैंसिल को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिससे की अब ट्रेन चलने से 8 से लेकर 24 घंटे के बीच में रद्द कर दिया जाता है तो कुल टिकट की कीमत का 50 प्रतिशत रिफंड के रूप में मिलेगा। वहीं अगर 24 से लेकर 72 घंटे के बीच में टिकट रद्द कर दिया जाता है तो कुल टिकट की कीमत का 25 प्रतिशत रिफंड मिलेगा। इसकी के साथ ही ट्रेन के चलने के 72 घंटे से अधिक पहले रद्द किया जाता है, तो अधिकतम कैंसिलेशन शुल्क लागू होगा।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव- अगर आप सालभर में 10 लाख रुपये से ज्यादा का डिजिटल खर्च या 1 लाख रुपये से अधिक नकद भुगतान होने पर इसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी होगी। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के जरिए ही आप टैक्स जमा कर सकते हैं।
गैस सिलेंडर के दाम- हर महीने गैस सिलेंडर के दाम में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। वहीं इस महीने मार्च में घरेलू सिलिंडर के दामों में 60 रुपये इजाफा किया गया था। इसके साथ ही कई शहरों में इसकी कीमत 900 रुपये के पार या उसके आसपास चल रही है।