16.62 करोड़ की लागत से उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग का भूमिपूजन, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
16.62 करोड़ की लागत से उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग का भूमिपूजन, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
जय प्रकाश त्रिपाठी, जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक अंतर्गत उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन कपिलवस्तु के लोकप्रिय विधायक श्री श्यामधनी राही के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। लगभग 16 करोड़ 62 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राही ने कहा कि Narendra Modi एवं Yogi Adityanath के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण से कछार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी तथा स्थानीय व्यापार और विकास को भी गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजगरा श्री रामकेवल शर्मा, ग्राम प्रधान लक्षनपुर श्री उमेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान तालनटवा श्री राम किशुन यादव, ग्राम प्रधान करमा श्री लवकुश राजभर, विधायक प्रतिनिधि श्री सत्य प्रकाश राही, सभासद श्री मनीष जायसवाल, श्री संदीप दुबे, श्री संजय सहानी, पूर्व सभासद श्री पन्नेलाल, पूर्व प्रधान श्री अर्जुन पासवान, सेक्टर प्रभारी भाजपा श्री राम लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधानगण एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
अंत में विधायक श्री श्यामधनी राही ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आभार व्यक्त किया।