logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मुजफ्फरनगर: मोरना में रास्ते से बाइक हटाने पर विवाद,ट्रैक्टर चालक और उसके भाई को किया लहूलुहान* *By मुहम्मद शाहनज़र सिराज*

*मोरना (मुजफ्फरनगर)।* थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोरना में रास्ते से बाइक हटाने जैसे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर लेकर लौट रहे एक युवक और उसके भाई के साथ कुछ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव मोरना निवासी अनिल कुमार कोल्हू से गुड़ बनवाकर अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मोरना पुलिस चौकी के पास पहुंचे, कुछ युवक बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर खड़े थे। अनिल ने जब रास्ता देने को कहा, तो दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
*घर के पास घेरकर की मारपीट*
पीड़ित अनिल के अनुसार, जब वह जानसठ मार्ग स्थित भूमिया मंदिर के पास अपने घर की ओर मुड़ने लगे, तभी उन्हीं युवकों ने दोबारा आकर ट्रैक्टर के सामने बाइक अड़ा दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर अनिल का भाई जतिन (फौजी) बीच-बचाव करने पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने जतिन के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
*पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना भोपा पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गोलू, अर्पित और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0
5 views

Comment