जगवीर भाटी के परिवार में नई कार का आगमन; समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
सिकन्दराबाद/बुलंदशहर:
क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (जनपद बुलंदशहर) के जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी के परिवार में आज नई Maruti Suzuki Alto K10 कार का आगमन हुआ। इस मांगलिक अवसर पर जगवीर भाटी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ईश्वर का धन्यवाद किया और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
वर्तमान में भाकियू (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष (सिकन्दराबाद) की जिम्मेदारी संभाल रहे जगवीर भाटी ने इस खुशी को साझा करते हुए कहा, "ईश्वर की असीम अनुकंपा और आप सभी के स्नेह से यह संभव हुआ है। यह वाहन हमारे सामाजिक और पारिवारिक उत्तरदायित्वों को निभाने में नई गति प्रदान करेगा।"
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की है।