प्रेस विज्ञप्तिः 28 मार्च, 2026
जनपद बदायूँ ।
जनपद बदायूँ में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर
जनपद बदायूँ में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अमर उजाला द्वारा अमर उजाला प्रथमा 2026 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
दिनांकः-28.03.2026 जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ।
“जनपद बदायूँ में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज दिनांक 28.03.2026 को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अमर उजाला द्वारा कंट्री इन होटल बदायूँ में अमर उजाला प्रथमा 2026 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे विस्तृत जागरूक किया गया तथा इनकी आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान साइबर जागरुकता,ऑनलाइन धोखाधड़ी,डिजीटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया । तथा सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या,पिन,ओटीपी,सीवीवी नंबर आदि साझा न करें । अमर उजाला द्वारा आयोजित अमर उजाला प्रथमा 2026 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक हेतु दिनाँक 19.03.2026 से दिनाँक 17.04.2026 तक की अवधि में विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज 5.0 को नियमित सुचारु रुप से चलाया जायेगा