logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थांवला में सड़कों का बुरा हाल, ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर उठे सवाल

थांवला बिलारी (मुरादाबाद) (स्थानीय संवाददाता)। बिलारी के गांव थांवला में इन दिनों सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। गांव की मुख्य सड़क सहित कई गली-मोहल्लों की सड़कें महीनों से टूटी-फूटी पड़ी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। खासकर पानी की टंकी और उसके कनेक्शन को लेकर भी लोगों ने अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं, चाय की दुकानों, चौक-चौराहों और गलियों में बैठे लोग इसी मुद्दे पर चर्चा करते नजर आते हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी गांव में कोई छोटा-मोटा काम होता है, तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर वाहवाही लूटने की कोशिश की जाती है। लेकिन सड़कों जैसी गंभीर समस्या पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। खराब सड़कों की स्थिति को लेकर न तो कोई ठोस कदम उठाया गया है और न ही इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से सामने लाया गया है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जब सड़कें महीनों बाद ठीक कराई जाएंगी, तब उसका श्रेय लेने के लिए फिर से फोटो और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। फिलहाल गांववासी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

7
246 views

Comment