logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिठास महल का उद्घाटन मेंयारी बाजार गुडडू यादव इंद्रहींयां

मेंयारी बाजार में ‘मिठास महल’ रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन सम्पन्न
मेंयारी बाजार में आज इंद्रहींया के गुड्डू सिंह यादव द्वारा संचालित नए रेस्टोरेंट ‘मिठास महल’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सम्मानित गडमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ सिंह एवं पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया साथ ही रेस्टोरेंट के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र में बेहतर सेवा प्रदान करने की कामना की गई।
समारोह में शिक्षाविद दिलीप तिवारी, विश्वजीत कुमार, बैजनाथ जी, मनोज कश्यप, राधे-राधे, इंद्रमोहन जयसवाल योग गुरु शैलेन्द्र सिंह लक्ष्मण सिंह सुरेश सिंह नेता राजेंद्र सिंह मोहन यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
मौके पर उपस्थित अतिथियों ने ‘मिठास महल’ मिठाइयां और चाट चाउमीन मोमो को मेंयारी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों को बेहतर स्वाद और सेवा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया।

0
391 views

Comment