logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BREAKING NEWS: नलखेड़ा-तलेन मार्ग पर भीषण बस हादसा


​बड़ागांव/तलेन: आज सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। नलखेड़ा से तलेन की ओर आ रही निखिल (गोरजी) बस सर्विस बड़ागांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बस यात्रियों से भरी हुई थी, जिससे चीख-पुकार मच गई।
​घटना का विवरण:
​मार्ग: नलखेड़ा से तलेन (आगमन के दौरान)।
​स्थान: बड़ागांव के पास।
​हताहत: सूत्रों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।
​घायल: लगभग 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया है।
​स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई है। हादसे के सही कारणों की जांच जारी है।
​ताजा अपडेट के लिए देखते रहें— 'तलेन की हलचल'
(रिपोर्टर: धर्मेंद्र पुष्पद)

0
0 views

Comment