भेंट करेंगे श्रद्धाभाव करके महाराणा को याद।
जन्मोत्सव मनाएंगे श्रद्धासुमन चढ़ाएंगे।।
होशियारपुर: 28 मई,2026 (बूटा ठाकुर गढ़शंकर)
आज राजपूत सभा भवन गढ़शंकर में प्रधान राणा उदय भानू चंद्र की अगवाई में राजपूत सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राणा राज कुमार हरवां बीत ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में महाराणा प्रताप जयंती को धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। राणा राज कुमार ने अपनी निजी जेब से बड़ी संख्या में वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही। यह भी तय किया गया कि महाराणा का महा उत्सव किसी बड़े पैलेस में ही आयोजित किया जाएगा और उच्चतम प्रीति भोजन का भी खास प्रबंधन किया जाएगा। राजपूत सभा के उपस्थित सभी उच्च अधिकारियों ने भी तनदेही के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। इलाके के समस्त गांवों के राजपूत भाईचारे से संपर्क किया जाएगा। Celebration Date भावी Chief Guests के साथ तालमेल करने उपरांत ही तय की जाएगी। इस मौके पर राणा बलबीर सिंह पाहलेवाल, राणा चंद्रभान सिंह बबलू, राणा राजीव सिंह, राणा सरदारी लाल सिंगां,राणा तरसेम सिंह बिल्डों,राणा कश्मीर सिंह, राणा बलजीत सिंह, राणा जगजीवन सिंह, चेयरमैन राणा जरनैल सिंह, राणा शैलेन्द्र सिंह एवं राणा बूटा ठाकुर उपस्थित थे।