logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

7 हजार की रिश्वत लेते दबोचे गए दरोगा की पेंट हो गई गीली!

मध्य प्रदेश के #खरगोन में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कसरावद थाने के ASI रवींद्र कुमार गुरु को ₹7,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। टीम को देखते ही दरोगा इतने घबरा गए कि उनकी पैंट गीली हो गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

12
307 views

Comment