logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हैप्पी स्ट्रीट’ में उमड़ा जनसैलाब, साइक्लिंग व गतिविधियों के साथ दिया नशा मुक्ति का संदेश


लुबी सर्कुलर रोड बना हेल्थ और अवेयरनेस का मंच, अधिकारियों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

धनबाद:-लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित “हैप्पी स्ट्रीट” कार्यक्रम में रविवार को लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नशा मुक्ति जागरूकता को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया।

कार्यक्रम के दौरान साइक्लिंग, स्केटिंग, शूटिंग, योग, पेंटिंग समेत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हेल्थ ड्रिंक और पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने खुद साइक्लिंग कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों सहित कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। साथ ही नशा मुक्ति केंद्र, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और हेल्थ चेकअप कैंप जैसे आयोजन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और खासकर युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाना है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी “नशा मुक्त धनबाद” बनाने के लिए लगातार अभियान चलाने की बात कही।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता के जरिए ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है।

13
3612 views

Comment