logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सकल हिंदू समाज द्वारा निकाली गई भव्य वाहन रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा जुन्नारदेव रात्रि में निकली परंपरागत भव्य शोभायात्रा


*सकल हिंदू समाज द्वारा निकाली गई भव्य वाहन रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा जुन्नारदेव*

जुन्नारदेव। श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक उत्साह और आस्था के इस विशेष अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर से होकर स्थानीय सुकरी हनुमान मंदिर से की गई।

रैली का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा कार्यकर्ता एवं रामभक्त शामिल हुए, जो हाथों में भगवा ध्वज लिए ‘जय श्री राम’ के जयघोष करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली इस रैली ने पूरे नगर को राममय बना दिया।


---

*रात्रि में निकली परंपरागत भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत*

बाइक रैली के पश्चात रात्रि में परंपरागत रूप से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री राम नवमी एवं दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर जुन्नारदेव बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

यह शोभायात्रा चैत्र मास की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को मनाने की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में ध्वज-पताकाएं लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं, नगर की महिलाओं ने अपने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया।

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों से सुसज्जित रथ शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। यह शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।


---

व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, पूरे नगर ने लिया सहभाग

शोभायात्रा के दौरान नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था व्यक्त की और शोभायात्रा के साक्षी बने। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान एवं स्वागत की व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।


---

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुन्नारदेव थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी शोभायात्रा के आगे और पीछे तैनात रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

27
1281 views

Comment