logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभी-अभी: दुकानदार को मारी गई गोली, इलाके में मचा हड़कंप!

श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नरखोरिया कला गांव निवासी स्व जय गोविंद महतो का 50 वर्षीय पुत्र उमेश मेहता को अज्ञात अपराधी ने दुकान में घुसकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल उमेश मेहता को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।
घायल उमेश मेहता ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक आया और सिगरेट व गुटखा मांगा। इसी दौरान अचानक उसने हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी और आर-पार हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घायल की स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा रेफर किया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

23
2827 views

Comment