logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आज समापन

खानपुर कलां, 28 मार्च।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा “कम्युनिटी-बेस्ड पार्टिसिपेटरी रिसर्च (सीबीपीआर)” विषय पर आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आज समापन हो गया। यह कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत यूजीसी-सेज पाठ्यक्रम सुधार एवं शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की निदेशक प्रो शैफाली ने की  समापन सत्र में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कम्युनिटी-बेस्ड पार्टिसिपेटरी रिसर्च शिक्षण और शोध को समाज से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे न केवल शोध की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि समाज के वास्तविक मुद्दों का समाधान भी संभव हो पाता है। कुलपति ने प्रतिभागियों से प्राप्त फीडबैक की सराहना की।  उन्होंने प्रतिभागियों को अपने-अपने संस्थानों में इस दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक प्रो. सथान्स ने अपने वक्तव्य में कहा कि सीबीपीआर के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थान ग्रामीण और स्थानीय समुदायों के साथ मजबूत सहभागिता स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए सक्षम बनाते हैं और शिक्षा को समाजोपयोगी दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. शिवालिक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज के विकास में भी सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों में नई सोच और शोध के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।कार्यक्रम में स्टेट फाइनेंस कमिश्नर के एडवाइजर डॉ महिपाल सिंह ने भी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए लगभग 40 प्रतिभागी शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं एवं संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को सीबीपीआर की अवधारणा, पद्धति और उसके व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।मंच संचालन डॉ नरेश भार्गव ने किया। जबकि स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम की सह समन्वयक प्रो मंजू पंवार ने किया। 
फोटो कैप्शन ;-01 एक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भेंट करते कुलपति प्रो सुदेश व कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव। 02 कुलपति प्रो सुदेश को स्मृति चिन्ह भेंट करते आयोजक। 

0
0 views

Comment