logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ई रिक्शा वाहन चालक तीर्थ यात्रियों से अवैध किराया ना करें : पं कपिल शर्मा जौनसारी

ई रिक्शा वाहन चालक तीर्थ यात्रियों से अवैध किराया ना करें : पं कपिल शर्मा जौनसारी
धर्म नगरी हरिद्वार में जैसे जैसे यात्रा का सीजन शुरू होता जा रहा हैं वैसे ही ऑटो, ई रिक्शा चालकों द्वारा मनमानी रूप से यात्रियों से किराया वसूला जा रहा हैं इस विषय पर इसकी शिकायत मिलने क़े बाद समाजसेवी पं कपिल शर्मा जौनसारी ने ललतारा पुल से रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक यात्रियों क़े साथ ई रिक्शा में बैठकर गये तो ई रिक्शा चालक ने 20 रूपये प्रति सवारी ली जबकि यहाँ का लोकल किराया 10 रूपये दिया जाता हैं
पं कपिल शर्मा जौनसारी ने आर.टी.ओ. हरिद्वार से मांग की हैं की इस प्रकार क़े वाहन चालको पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए जो चालक अवैध किराया ले रहे हैं ऐसे लोगो क़े ड्राइविंग लाईसेंस कुछ महीने क़े लिए रद्द कर देने चाहिए जिससे की अन्य वाहन चालक भी यात्रियों से अवैध किराया वसूली ना कर सके इसके लिए परिवहन विभाग को किराया सूची जारी करनी चाहिए
पूर्व में भी ऑटो व ई रिक्शा चालकों और यात्रियों क़े साथ कई बार किराये को लेकर विवाद होता दिखा हैं जिसके कारण यात्रियों और सोशल मीडिया क़े माध्यम से तीर्थ नगरी से गलत संदेश प्रचारित होता हैं जिसका प्रभाव स्थानीय जनता व व्यापारियो क़े व्यवसाय पर पड़ता हैं

0
0 views

Comment