logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई मनमोहक झाँकिया

नजीबाबाद में 27 मार्च 2026 को राम नवमी के पावन अवसर पर नजीबाबाद में भगवान रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में अनेक झांकियां शामिल रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं।
यात्रा बड़े सुचारु रूप से ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ निकली.सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा शांतिपूर्वक रामलीला मैदान पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

0
35 views

Comment