सरगुजा राज परिवार के युवराज आदि बाबा की गरिमामयी उपस्थिति में उदयपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा सम्पन्न
रामनवमी पर उदयपुर में भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
रामनवमी के पावन अवसर पर रामगढ़ की पवित्र धरा स्थित उदयपुर नगर में युवा मित्र मंडली के साथियों द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में सरगुजा राज परिवार के युवराज सम्माननीय आदि बाबा जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं साथी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा मित्र मंडली के सभी साथियों की सराहना की जा रही है, जिन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाया।