महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता हेतु RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon का रिजर्व पुलिस लाइन, कन्नौज से भव्य आयोजन किया गया।
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता हेतु RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon का रिजर्व पुलिस लाइन, कन्नौज से भव्य आयोजन किया गया।
आई मा न्यूज से अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट
कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.03.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कन्नौज स्थित परेड ग्राउंड से RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon का भव्य आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया गया, जो कन्नौज पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर अपर पुलिस अधीक्षक आवास से होते हुए यातायात कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौड़ का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता फैलाना एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ना रहा। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 22 सितंबर 2025 को शारदेय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण का शुभारंभ किया गया था। जिसका द्वितीय चरण अभियान चल रहा है। जिसके अनुपालन में कन्नौज पुलिस द्वारा निरंतर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों व बाजारों में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं- 1090, 181, 112, 108 आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रणव कुमार सिंह व थाना प्रभारी कोतवाली कन्नौज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।