logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गूरा बरेला में आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल।

बदायूँ जनपद के ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गूरा बरेला में आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति और आस्था की अद्भुत लहर देखने को मिल रही है।

यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सभी लोग बढ़-चढ़कर इस पावन आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इतने बड़े आयोजन में सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों का भारी योगदान रहता है। और इतने बड़े अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है ।

0
59 views

Comment