logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिश्तों का कत्ल: शाहजहांपुर में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक फरार

शाहजहांपुर।
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना थाना रोजा क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय सौतेली बेटी की अस्मत लूट ली। आरोपी, जो पेशे से एक स्कूल शिक्षक है, ने विरोध करने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2021 में हुई थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपने पहले पति की मृत्यु के बाद वर्ष 2021 में कासगंज निवासी मुकेश कुमार से दूसरा विवाह किया था। मुकेश पेशे से शिक्षक है और वर्तमान में शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। महिला की पहले पति से एक 15 साल की बेटी है, जबकि दूसरे विवाह से भी उनकी एक तीन साल की बेटी है।

बाथरूम में छिपकर बचाई थी जान
घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की प्रताड़ना सह रही पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि बीते 12 मार्च को जब मां दवा लेने गई थी, तब आरोपी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उस वक्त किशोरी ने किसी तरह खुद को बाथरूम में बंद कर अपनी जान बचाई थी। डरी-सहमी किशोरी उस वक्त चुप रही, लेकिन 24 मार्च को आरोपी ने दोबारा उसके साथ हैवानियत की कोशिश की।

जब भी मैं घर पर नहीं होती थी, आरोपी बेटी के साथ बदतमीजी करता था। विरोध करने पर उसने हम दोनों को पीटकर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की मां पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए रोजा पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POSCO Act) के तहत एफआईआर
दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि
तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, वह फिलहाल फरार है।

6
50 views

Comment