logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#कौशाम्बी खाकी बनी देवदूत: सैनी पुलिस ने दिखाई इंसानियत, घायलों को गोद में उठाकर बचाईं जानें

#कौशाम्बी खाकी बनी देवदूत: सैनी पुलिस ने दिखाई इंसानियत, घायलों को गोद में उठाकर बचाईं जानें

नेशनल हाईवे-2 पर हुए दर्दनाक हादसे के बीच शनिवार को सैनी पुलिस का वह संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला, जिसने खाकी के प्रति सम्मान को और बढ़ा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
चीख-पुकार और अफरा-तफरी के माहौल में उन्होंने न केवल हालात को संभाला, बल्कि राहत और बचाव कार्य का खुद नेतृत्व किया। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि हर कोई सहम गया, लेकिन सिराथू चौकी इंचार्ज और उनकी टीम ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। पुलिसकर्मी घायल बच्चों और बुजुर्गों को अपनी गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाते नजर आए।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पुलिस ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि एक परिजन की तरह घायलों की मदद की। इस संकट की घड़ी में राहगीर व चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता और अन्य स्थानीय लोगों ने भी मानवता की मिसाल पेश की और पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घायलों को वाहनों से निकालने में सहयोग किया।
हादसे के बाद कई घायलों को पुलिस की गाड़ियों से ही अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उन्हें इलाज मिल सका। हादसा बेहद भीषण था, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई, लेकिन सैनी पुलिस की तत्परता ने करीब 20 घायलों को नई जिंदगी देने का काम किया।
घटना के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार लगातार मौके और अस्पताल के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने पूरे ऑपरेशन की खुद निगरानी की और टीम का मनोबल बढ़ाते हुए राहत-बचाव कार्य को तेज और प्रभावी बनाया। उनकी तत्परता और नेतृत्व क्षमता की हर तरफ सराहना हो रही है।
थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व ने यह साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ कानून का पालन ही नहीं कराती, बल्कि इंसानियत निभाने में भी सबसे आगे रहती है।

कौशांबी की खाकी को सलाम — इस मुश्किल वक्त में पुलिस देवदूत बनकर घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाती नजर आई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

न्यूज कौशांबी
Sandeep Kumar
96512 22302

1
0 views

Comment