logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम खजुरी के चौरी पहाड़ में विराजमान माता चौरी दाई धाम में रामनवमी में हजारों की जनसंख्या में दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे

छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले के प्रेमनगर ब्लाक के छोटे सी गांव जहां बसता है राम राम की गूंज ग्राम पंचायत खजुरी में स्थित प्रसिद्ध चौरी पहाड़ पर विराजमान माता चौरी दाई धाम में इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। हजारों वर्ष प्राचीन माने जाने वाले इस धार्मिक स्थल पर हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
ग्राम खजुरी के निवासियों द्वारा हजारों साल से पूजा करते आ रहे परंपरा अनुसार रामनवमी के अवसर पर ज्वारा बोई गई, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से आए भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां माता के जयकारों से चौरी पहाड़ गूंज उठा।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि माता चौरी दाई धाम की सेवा और पूजा-अर्चना सदियों से निरंतर की जा रही है, और यह स्थल लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

42
3753 views

Comment