logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरोहित समाज की अगुवाई में निकली भव्य श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा

पुरोहित समाज की अगुवाई में निकली भव्य श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा

अयोध्या धाम



चैत्र शुक्ल नवमी, संवत्सर 2083 के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीर्थ पुरोहित पंडा समाज द्वारा रामनवमी की संध्या पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया टेढ़ी बाजार से शुरू हुई यह शोभायात्रा क्षीरेश्वरनाथ तक गई और पुनः टेढ़ी बाजार पहुंचकर संपन्न हुई राम मंदिर निर्माण के बाद इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से अधिक भव्य और आकर्षक रहा। शोभायात्रा में घोड़े, हाथी और गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक बारात जैसा मनोहारी दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा आयोजन के दौरान तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली गई, लेकिन इस बार इसे और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया। उन्होंने इसे अयोध्या के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक बताते हुए श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की इस अवसर पर अवध तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, अवध तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज, सभापति सौरभ पांडे, नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, रामबरन पांडे, कर्म राज पांडे,सहित पुरोहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का भी संदेश दिया।

0
35 views
1 shares

Comment