चंदौली। कुएं में गिरने से मासूम रिया की मौत, बाकरपुर महारानी गांव में मचा कोहराम।
📝 खबर:
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरपुर महारानी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी शिव प्रसंग यादव की पुत्री रिया (मासूम) उम्र लगभग 7 वर्ष, खेलते समय अचानक कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह के समय हुई, जब रिया घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह खुले कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का बताया जा रहा है। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।