logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स पर सेमिनार आयोजित

तलवाड़ा-होशियारपुर, 28 मार्च ( अर्श ) : एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा में प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला के नेतृत्व तथा कंप्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रजीत कौर की देख-रेख में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स : ए.आई-ड्राइवन दुनिया में इनोवेशन अनलॉक करना” विषय पर एक प्रभावशाली सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन प्रो. कोमल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित विभिन्न आधुनिक टूल्स जैसे टेक्स्ट बनाने वाले टूल्स में चैट जी.पी.टी, जैस्पर ए.आई, नोशन ए.आई, क्विलबॉट, ग्रामर्ली इत्यादि । फोटो बनाने वाले टूल्स जैसे जेमिनी, कैनवा आदि, वीडियो बनाने वाले टूल्स जैसे सिन्थीसिया, पिक्टरी, रनवे, कोडिंग के लिए कर्सर, गिट हब, कोडियम इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन टूल्स के माध्यम से टेक्स्ट, इमेज और वीडियो आसानी से बनाया जा सकता है, जिससे न केवल कार्य की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि पेपरलेस वर्क को बढ़ावा मिलता है और समय की भी बचत होती है।

प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में ए.आई टूल्स का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन तकनीकों का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार में विद्यार्थियों की भरपूर उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

इस अवसर पर कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. मोनिशा शर्मा, प्रो. रजनीश शर्मा, प्रो. अकबाल सिंह, प्रो. दलविंदर पाल सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. सुषमा कुमारी, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. जसप्रीत कौर, दफ़्तरी स्टाफ में से शबनम कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सेमिनार ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ ... अजय कुमार अर्श

182
9534 views

Comment