*नवरात्रि के सफल संचालन पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जताया आभार*
मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान जगत जननी मां शारदा मैहर मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था विश्वास श्रद्धा और शक्ति की उपासना के लिए मैहर से मां शारदा के दर्शन करने लाखों की तादाद में श्रद्धालु भक्त मैहर मां शारदा मंदिर में 9 दिन चलने वाले मेला में आज सफलतापूर्वक संचालन पूरा हुआ जिसको लेकर के मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर के सभी आमजन नागरिक प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी संस्था और मेला में अपना संपूर्ण योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार ज्ञापित किया है मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह से लाखों की तादाद में श्रद्धालु भक्त मैहर पहुंचे उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यवस्था एवं सुरक्षा के साथ सुगमता से दर्शन कराया साथ ही बिना किसी घटना दुर्घटना के 9 दिन रात दिन बराबर पुलिस के जवान सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात थे जिसके चलते संपूर्ण मेला क्षेत्र सुरक्षा के साथ आने वाले श्रद्धालु भक्तों को सहयोग प्रदान करता रहा ।