स्कूल की भौगोलिक जानकारी का किया अवलोकन
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता
सवाई माधोपुर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलू एसडीएमसी के नव नियुक्त सदस्य दिनेश मीना सेलू ने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना विधायक एवं मंत्री प्रतिनिधि होने के नाते स्कूल की भौगोलिक जानकारी का अवलोकन कर विधायलय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं को परीक्षा परिणाम की विद्यार्थियों को अंकतालिका प्रधानचार्य भगवान मीना के साथ वितरीत की गई। इस दौरान नवनियुक्त प्रतिनिधि मीना का विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापक द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। नव नियुक्त सदस्य ने मंत्री एवं विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का विद्यालय प्रबंधन समिति का सदस्यत मनोनीत करने पर आभार व्यक्त किया।