लड़ाइयां लड़कर बुरी तरह थक चुकी है इजरायल की सेना? IDF चीफ के बयान ने मचा दी है खलबली
इजरायल की सेना सैनिकों की भारी कमी और लगातार युद्ध के दबाव से जूझ रही है। IDF चीफ एयाल जमीर ने चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो सेना कमजोर हो सकती है। गाजा युद्ध के बाद 12,000 सैनिकों की कमी और बढ़ती चुनौतियां चिंता का कारण हैं।गाजा युद्ध शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ी'
जनवरी महीने में IDF चीफ ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया था कि सैनिकों की कमी जल्द ही सेना की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से यह समस्या और बढ़ गई है। अक्टूबर 2023 में हुए हमलों के बाद से सेना लगातार संसद को बता रही है कि उसके पास करीब 12000 सैनिकों की कमी है। लगातार बढ़ते ऑपरेशनों के कारण यह दबाव और ज्यादा हो गया है। इस मुद्दे को और जटिल बनाने वाली बात यह है कि अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय को सैनिक सेवा से अभी भी छूट दी जा रही हैI
एयाल जमीर ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि बढ़ते युद्ध दबाव और सैनिकों की गंभीर कमी के चलते इजरायली सेना “अंदर से कमजोर होकर टूट” सकती है. दावा है कि उनके एक कथित लीक ऑडियो में उन्होंने कहा कि "इज़रायली सेना लड़ते-लड़ते थक चुकी है...3 साल से हमास, हिज़बुल्लाह और ईरान से चल रही लड़ाई...सेना सामान्य सुरक्षा मिशन के काबिल नहीं बची
#Israel #IranWar #EyalZamir #everyonefollowers #everyone #firends